हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर संस्था कर्म श्री के आयोजन से रौशन हुआ रौशनपूरा चौराहा,कल कवि सम्मलेन में शामिल होंगे देशभर के दिग्गज कवि

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कर्मश्री ने किया भव्य आतिशबाजी का आयोजन, आज अटल पथ पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मलेन

 आतिशबाजी से गूंज उठा रौशनपूरा चौराहा, आज कर्म श्री द्वारा अटल पथ पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मलेन

आज अटल पथ पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, संस्था कर्म श्री के भव्य आयोजन में जुटेंगे हजारों भोपालवासी

101 पुरोहितों द्वारा शंखनाद की मंगलध्वनि से गूंज उठा रौशनपुरा चौराहा, आतिशबाजी के उल्लास के साथ भव्य आयोजन से हुआ नववर्ष का आगाज

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भारतीय संस्कृति में हिन्दू नववर्ष का आरम्भ दिवस, गुडी पड़वा पर्व के रुप में मनाया जाता है, भारत के हर राज्य में हिन्दुजन के लोकजीवन में इस दिन का विशेष महत्त्व है और हर जगह किसी न किसी रूप में इस अवसर को सामूहिक रूप से मनाने के अनेक आयोजन होते हैं, वास्तव में ये आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति में निहिति संस्कार सूत्रों से नई पीढ़ी को जोड़ने का काम करते हैं और साथ ही हमारी संस्कृति के आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक मूल्यों को जीवन में शामिल करने का अवसर भी देते हैं। नई पीढ़ी को हिन्दू धर्म के वैभव से परिचित कराने और उन्हे अपने हिंदू धर्म व संस्कृति के संस्कार सूत्रों से जोड़ने के उद्देश्य से भोपाल की संस्कृति प्रेमी संस्था कर्मश्री हर वर्ष विशाल आयोजन करती है।

इसी श्रृंखला में इस साल हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मश्री द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन कल शाम को रौशनपुरा चौराहे पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भोपालवासी शामिल हुए।

आतिशबाजी के साथ ही 101 पुरोहितों ने सामूहिक शंखनाद कर वर्षारंभ का आगाज किया व आने वाले एक वर्ष के शुभ होने की मंगलकामनाएं भी कीं।

 

भव्य रंगीन आतिशबाजी के दौरान रौशनपुरा चौराहा दीपावली की तरह जगमग हो उठा, शंखनाद की ध्वनि से जो पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों ने जितने उत्साह और उमंग के साथ आतिशबाजी की उतने ही अनुशासन का भी परिचय देते हुए किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी।

 

हिन्दू नववर्ष का यह महोत्सव सनातन संकृति का जयघोष है : रामेश्वर शर्मा

हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन करने वाले कर्मश्री के अध्यक्ष और हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह समय सनातन धर्म और संस्कृति के जयघोष का समय है, अब हमें फिर से अपने सांस्कृतिक वैभव को स्मरण करना होगा और इसकी शुरुआत गुड़ी पड़वा से ही हिंदू नववर्ष आरंभ को महोत्सव के रूप में मनाकर करनी होगी।

हमारी हिंदू परंपरा में काल गणना पंचांग के अनुसार होती है जो कि गणित और खगोल शास्त्रीय गणना की वैज्ञानिकता पर आधारित है, यदि हम राम नवमी, हनुमान जयंती, जन्माष्टमी, नवरात्र, दीपावली और होली जैसे पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार निर्धारित तिथि पर मनाते हैं तो उसी पंचांग के अनुसार वर्ष आरंभ का दिन गुड़ी पड़वा के बजाय 1 जनवरी को क्यों मनाएं, सदियों से हम चैत्रमास की शुक्ल प्रतिपदा को ही हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव के रूप में हम मनाते थे लेकिन आज यदि नई पीढ़ी 1 जनवरी को वर्षारंभ मानती है और गुड़ी पड़वा से परिचित नहीं है तो पश्चिमी अन्धानुकरण की इस धारणा को बदलना हमारी जिम्मेदारी है| उन्होंने कहा कि हमारी संस्था कर्मश्री द्वारा किया गया यह भव्य आतिशबाजी आयोजन हिन्दू धर्म की आनंद और उत्सव की परम्परा का शंखनाद है, जितने उत्साह से भोपालवासी इस आयोजन को भव्य सभ्य और दिव्य बनाकर नववर्ष का स्वागत करते हैं वह वास्तव में बहुत अद्भुत है|

उन्होंने आगे कहा कि कर्म श्री द्वारा की गई यह आतिशबाजी अपनी परंपरा पर गर्व और उल्लास की तथा शंखनाद की मंगलध्वनि अगला एक वर्ष विश्व शांति का हो इस कामना की प्रतीक है।

आज अटल पथ पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मलेन

नववर्ष के स्वागत के लिए कर्मश्री द्वारा किया जाने वाला यह भव्य आयोजन दो दिवसीय होता है, कल शाम हुई भव्य आतिशबाजी के बाद आज शाम को अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन होगा जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि काव्यपाठ करेंगे। सालाना होने वाला यह कवि सम्मेलन अब कर्मश्री की पहचान बन चुका है जिसका लोग सालभर इंतजार करते हैं। इस साल भी प्रदेशभर में कवि सम्मेलन का जोरों शोरों से प्रचार हुआ जिसके चलते प्रदेश भर से हजारों लोगों के आने का अनुमान है।

देश के ये दिग्गज कवि करेंगे काव्यपाठ

– वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर, राष्ट्रीय कवि डाॅ हरिओम पंवार,

– हास्य कवि पद्मडा सुनील जोगी,

– हास्य रस के चर्चित कवि सुदीप भोला,

– हास्य कवि डाॅ अनील चौबे,

– वीर रस के कवि अशोक चरण,

– प्रसिद्ध गीतकार अमन अक्षर,

– गीतकार मणिका दुबे,

– हास्य कवि विकास बोखल,

एवं पूरे आयोजन में संचालक की भूमिका मध्यप्रदेश की देवास भूमि से प्रख्यात कवि शशिकांत यादव शशि निभाएंगे।

अटल पथ पर होगा आयोजन

आज शाम को होने वाला कवि सम्मेलन का यह विराट कार्यक्रम अटल पथ, प्लैटिनम प्लाजा, माता मंदिर के पास, भोपाल में आयोजित होगा। आयोजन की भव्यता को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कर्मश्री के कार्यकर्ता लगातार कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम आज शाम 8 बजे प्रारंभ होगा जो देर रात चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *