भाजपा की संगठनात्मक बैठक 26-27 फरवरी को भोपाल में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठकें 26 एवं 27 फरवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा और सातों मोर्चो की बैठकों में नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।

26 फरवरी को प्रातः 10 बजे मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 एवं बूथ विस्तारक कार्ययोजना की बैठक आयोजित होगी। बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित रहेगी। इसी प्रकार दोपहर 2.30 बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारी बैठक आयोजित होगी।

27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चो की संयुक्त बैठक आयोजित होगी, जिसमें मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिसके पश्चात 1 बजे समस्त मोर्चो की समानान्तर बैठक होगी। इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मार्गदर्शन देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *