जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री व मिठाई बांटी, कन्हाकुंज में 100 से अधिक पौधे रोपे

भोपाल। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, कोलार रोड संजय सिंह राठौर के जन्मदिवस पर युवाओं और सामाजिक संगठनों ने सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। राजा राठौर, सचिन गोस्वामी सहित युवाओं ने जरूरतमंद और सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें पाठ्य एवं शैक्षणिक सामग्री तथा मिठाई वितरित की। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
वहीं, क्षत्रिय राठौर एकता संगठन की ओर से कन्हाकुंज, कोलार रोड में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में एकता, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
संजय सिंह राठौर ने आयोजन के लिए संगठन के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस को सामाजिक और पर्यावरणीय सेवा से जोड़ना उनके लिए विशेष संतोष का विषय है। कार्यक्रम में ‘एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के नाम’ का संदेश दिया गया।