अशोक बर्णवाल बने मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को राज्य का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे आगामी आदेश तक इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति के बाद अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

अशोक बर्णवाल इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उन्हें शासन-प्रशासन का लंबा अनुभव है। उनका सेवानिवृत्ति कार्यकाल 31 जनवरी 2027 तक है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक नर्धारित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *