भोपाल। प्रथम शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने अरेरा क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित ओवरों में महज 58 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज ठाकुर ने 12 रन और सुधांशु ने 11 रन का योगदान दिया। रेलवे यूथ की ओर से अर्णव कुशवाहा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शारिक ने 3 विकेट लेकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ की टीम ने आसान अंदाज में जीत हासिल कर ली। युवराज बुंदेला और आदित्य ने 22-22 रन की पारियां खेलीं, वहीं वैभव ने भी उपयोगी योगदान दिया।
रेलवे यूथ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए अर्णव कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।