भोपाल। नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने रविवार को माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी जैन को प्रभारी आयुक्त अंजू अरुण कुमार ने कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त संस्कृति जैन ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वरुण अवस्थी, देवेंद्र सिंह चौहान, हर्षित तिवारी, गुणवंत सेवतकर, उपायुक्त हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रभारी उपायुक्त चंचलेश गिरहारे, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।