कश्मीर से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकली मुस्कान को प्रदेश अध्यक्ष ने दी विदाई

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कश्मीर से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकली मुस्कान रघुवंशी को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। कश्मीर से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकली प्रदेश की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने भोपाल आगमन पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद जी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मुस्कान के साहस की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी एवं एस.एस. उप्पल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *