ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता पर भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत की बेटियों सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को देश का सलाम

 

 

भोपाल। पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के खिलाफ भारत की सेना द्वारा की गई करारी कार्रवाई—ऑपरेशन ‘सिंदूर’—की सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजधानी भोपाल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रोशनपुरा चौराहे से शुरू होकर राजभवन मार्ग होते हुए एमवीएम चौराहे पर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति शामिल हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और विभिन्न समाजों के धर्मगुरुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम हमले में हमारे देश की बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने की कोशिश करने वाले आतंकियों को सेना ने उन्हीं की भाषा में उत्तर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने को संकल्पित है और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ इसका सशक्त प्रमाण है।

भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और भारतीय वीरांगनाएं—सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह—के सम्मान में देश की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में घुसकर आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसमें कई आतंकी और उनके सरगना मारे गए।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिजीत देशमुख, मंच संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री जगदीश यादव, राहुल राजपूत, अश्विनी राय, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, विश्व विजय सिंह, प्रवीण प्रेमचंदानी, शैलेंद्र निगम, शंकर मकोरिया, इंद्रजीत राजपूत, सूर्यकांत गुप्ता, भाषित दीक्षित, अजय पाटीदार, बालिस्ता रावत, राजेश सिंह, शहरयार अहमद (शेरू भाई) सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भारत आतंक के खिलाफ एकजुट है और भारत की बेटियां देश की शान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *