काटजू चिकित्सालय में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, अस्पताल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भोपाल। शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में मंगलवार को संचालक आईईसी डॉ. रचना दुबे ने नोडल अधिकारी और डॉ. बलराम उपाध्याय ने अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए।
डॉ. रचना दुबे ने अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय के साथ मिलकर अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, स्टोर शाखा और किचिन सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डॉ. दुबे ने सभी नर्सिंग इंचार्जेस के साथ एक बैठक आयोजित की, जिसमें अस्पताल की मौजूदा कार्यप्रणाली, संसाधनों की स्थिति और आवश्यक सुधारों पर चर्चा हुई। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *