भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पार्टी नेतागण करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

13 अप्रैल को प्रतिमाओं की साफ सफाई कर दीपोत्सव का होगा आयोजन – रविन्द्र यति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरूषों के चित्रों पर दीप प्रज्जवलित कर जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। यति ने बताया कि भोपाल के मंडलों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 13 अप्रैल की पूर्व संध्या को उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जायेगा। आमजनों के लिए शीतल जल के प्याऊ का लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही आमसभा का आयोजन भी होगा। रविन्द्र यति ने बताया कि 14 अप्रैल को भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहा पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित, सांसद, विधायक, महापौर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में जिला महामंत्री व नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला उपाध्‍यक्ष मनोज राठौर, कार्यक्रम के टोली संयोजक शंकर मकोरिया, इन्द्रजीत राजपूत, हरिओम ओसारी, महेश मकवाना, राजेन्द्र गुप्ता, अश्विनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, युवा मोर्चा अध्‍यक्ष अजय पाटीदार, निखलेश मिश्रा मंचासीन थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *