गोरा मछबाई में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे सांसद 

प्रतिदिन गीता जी एवं रामायण के पठन-पाठन का सांसद ने किया आग्रह

बरेली नजदीकी ग्राम गोरा मछबाई में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे। इस मौके पर सिंह ने कहा कि कथा सुनने से ज्ञान के साथ मन को शांति मिलती है। श्रीमद्भागवत की कथा सुनना देवताओं को भी दुर्लभ है। यह भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है। और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा। इस अवसर पर उपस्थित भक्त जनों से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने अपने घरों में प्रतिदिन रामायण एवं गीता के पठन-पाठन का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *