राधारमण इंस्टिट्यूट के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए बोले भाजपा विधायक
भोपाल । औरंगजेब, बाबर, हुमायूं और अकबर सब लुटेरे थे इन्होंने भारत को लूटने का काम किया। महान तो छत्रपति शिवाजी थे, महान गुरु श्री तेगबहादुर जी थे जिन्होंने शीश कटवा लिया, महान श्री गुरु गोविंद सिंह जी थे जिनके दो बेटों को दीवारों में चुनवा दिया गया लेकिन इन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया। महान महाराणा प्रताप जी थे। यह सब महान थे हैं और रहेंगे। इन्हें सदैव पढ़ा जाता रहेगा। यह विचार भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज भोपाल के एक शिक्षा संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र में एक बेवकूफ हमको पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है। वह औरंगजेब महान कैसे हो सकता है जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा साहिब है। इसी औरंगजेब ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था। यह आक्रांत महान कैसे हो सकता है। लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था यह महान कैसे हो सकता है। महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी और श्री गुरु गोविंद सिंह जी थे है और सदैव रहेंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं।