भोपाल जिले के समस्त मंडलों में कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने का दिलाया संकल्प

भोपाल जिले के समस्त मंडलों में कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के समस्त मंडलों की कार्यसमिति बैठक शनिवार को प्रत्येक मंडल में संपन्न हुई। संत हिरदाराम नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक में भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, साकेत मंडल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, शाहपुरा मंडल में जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, संत हिरदाराम नगर मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, राहुल सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष नायक के साथ बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संत हिरदाराम नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार भाव से काम करने वाली पार्टी है। सभी कार्यकर्ताओ के मेहनत के दम पर आने वाले कार्यक्रमो को जहां हम धरातल तक उतारकर लोगो के बीच मे जायेंगे, वही प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व की अपेक्षा के अनुरुप जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों को जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले का संगठन मजबूत माना जाता है। हम प्रत्येक शक्ति केन्द्र और बूथ केन्द्र तक भाजपा की विचारधारा और केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुचांकर पुनः जिले मे सफलता के कीर्तिमान गढ़ेगे। पचौरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना को प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। इसलिए पदाधिकारियों का प्रवास करना आवश्यक है। जिससे मंडल और बूथ मजबूत होगें।

शाहपुरा मंडल में जिला प्रभारी महेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए त्रिदेव कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुट जाए। यादव ने कहा कि हमने अपनी राजनैतिक यात्रा जनसंघ से शुरू की थी और भाजपा आज भी उसी विचारधारा को लेकर आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ता को अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

साकेत मंडल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अब सभी की परीक्षा की घड़ी निकट आ रही है। आगामी समय मे संगठन की गतिविधियां मतदान केंद्रों एवं शक्ति केंद्रों पर पूर्ण रूप से केंद्रित रहेंगी। हमारी बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्र की समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है और समितियां ने अपना काम विधिवत तरीके से करना प्रारंभ कर दिया है। आगामी 29 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित हुआ है उसे हम सभी को शत प्रतिशत सफल बनाना है।पंचशील मंडल की बैठक में प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय एवं समस्त मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे। चौक मंडल की कार्यसमिति में जिला मंत्री अश्वनी राय, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत राजपूत एवं चौक मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर, समस्त पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्य, पालक संयोजक, कार्यसमिति बैठक के समस्त मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *