भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर मंडीदीप में बैठक

सदस्यता अभियान में लानी होगी और अधिक तेजी : महेंद्र सिंह 

विकसित भारत को लेकर प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करना है : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

मंडीदीप में सदस्यता अभियान को लेकर मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर तेजी लानी होगी। सदस्यता अभियान को लेकर सिल्क होटल मंडीदीप जिला रायसेन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत को लेकर प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करना है। प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान में तेजी लाना होगा ताकि अधिक सदस्य बने और संगठन मजबूत हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन में मजबूती प्रदान करने की अपील की और कहा कि आप प्रत्येक व्यापारी को प्रतिष्ठान पर पहुंच कर सदस्य बनावें। व्यापारियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर भाजपा मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी महेंद्र सिंह होशंगाबाद नरसिंहपुर लोक सभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी भाजपा रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, किसान मोर्चा रायसेन जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *