ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। भुवनेश्वर से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता षडंगी है जिनके समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह भुवनेश्वर पहुंचे। श्री चौधरी ने बताया कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव को लेकर जोरदार माहौल है. लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी भुवनेश्वर में भी चुनावी माहौल जोर पकड़ता जा रहा है। खोरधा जिले में पड़ने वाली भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अपराजिता सारंगी को जीत मिली थी। जबकि इससे पहले यहां पर बीजू जनता दल का दबदबा हुआ करता था। श्री चौधरी ने बताया कि वास्तव में यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है, अखंड भारत और वैभवशाली राष्ट्र के लिए हमें मोदी जी के हाथ मजबूत करने हैं अबकी बार 400 के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा मध्य प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा की उपस्थिति रही।