रायसेन में शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा

शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया – दर्शन सिंह चौधरी 

रायसेन – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने रायसेन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी जनसेवक है जनता के दुःख दर्द को बहुत अच्छे से समझते है, देश में कई योजनाओं में शिवराज सिंह जी मत जरूर लिया जाता है, मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य शिवराज सिंह चौहान जी और भारतीय जनता पार्टी को सरकार ने बनाया, पहले एक जमाना था जब सरकारी गाड़ी गांव में आ जाए तो पूरा गांव कुर्की से डर जाता था, तार खीचता था, घर के अंदर हो जाते थे, कुर्की भी कैसी होती थी की कुर्की में घर की बंधी गाय ले जाए, टीवी ले जाए, घर के अन्य सामान ले जाए याने अपमान जनक कुर्की करने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया है, दिग्विजय सिंह के जमाने में गांव में 4 घंटे बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने फीडर अलग अलग किया गांव को बिजली अलग खेत को बिजली अलग और गांव को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई, अब चिंता न करे, मोदी है तो मुमकिन है अब अन्नदता ही ऊर्जादाता बनेगा अब सभी किसान सोलर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन किसान करेंगे , कांग्रेस के शासन काल में किसान खेती से दूर होने लगा था , गांव में लोग अपनी बेटी का विवाह करना पसंद नहीं करने लगे थे तब किसान एवम् कृषि को संपन्न करने का काम शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए पुरी ऊर्जा से किया, यह केवल भारतीय जनता पार्टी जो कि एक किसान के बेटे को एक बार नहीं दो बार नहीं चार चार बार मुख्यमंत्री बना सकती है, एक मजदूर के बेटे को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकती है डॉक्टर मोहन यादव जी इसका उदाहरण है, एक बूथ अध्यक्ष को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है संगठन के पुरोधा माननीय अमित शाह जी इसका उदाहरण है और मुझ जैसे एक सामान्य से किसान के बेटे को जिसने कभी पंच का चुनाव भी नहीं लड़ा उसे यदि देश का सबसे बड़ा चुनाव लड़ने का मौका कोई पार्टी दे सकती है तो वह भी भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत मां की पार्टी है, भारत माता परमवैभव पर ले जाना हमारा पहला कर्तव्य है, 2047 तक हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे ये हमारा संकल्प है।सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश जी, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल जी , सरपंच राजेंद्र धाकड़ जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल जी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल जी सहित भाजपा जिला एवम् मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *