पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए पृथ्वीराज सिंह सम्मानित, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के प्रकाशन के लिए मिला सम्मान

भोपाल। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पत्रकार पृथ्वीराज सिंह को नगर पालिका निगम भोपाल की ओर से सम्मानित किया गया।

भोपाल के मानस भवन में 25 अगस्त 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा एवं पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। पत्रकार पृथ्वीराज सिंह को पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा बेहतरीन समाचारों के प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने पर पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है और उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को लोगों तक पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाकर सकारात्मक बदलाव में योगदान देना भी है। उन्होंने सम्मान के लिए नगर पालिका निगम भोपाल एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *