कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला का आयोजन

क्षेत्र को दुधी सिंचाई परियोजना विभिन्न सौगातें दी हैं भाजपा सरकार ने : दर्शन सिंह 

सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्मा ‘ परियोजना के तहत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्नदाता किसान बंधुओं से संवाद करते हुए के भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी के साथ दुधी सिंचाई परियोजना की बात भाजपा के साथ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने करी कार्यक्रम में कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विद्या भारती प्रांतीय सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति नर्मदापुरम अजीत मंडलोई भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति स्मृति लोकन्यास उपाध्यक्ष मकरंद सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान बंधुओं माताओं बहनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *