दर्शन सिंह को टिकट मिलने के बाद नर्मदापुरम में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

पार्टी ने दर्शन सिंह के रूप में मैदानी कार्यकर्ताओं बनाया है प्रत्याशी : शर्मा

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी तहसील के ग्राम चांदौन के निवासी दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर के जिले में प्रथम आगमन पर नर्मदापुरम में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी संघ किसान संघ एवं कर्मचारी संगठनों के साथ सामाजिक संगठन ने भव्य स्वागत किया।

गुरुवार को मालाखेड़ी से कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की ध्वनि के बीच सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उसके बाद सेठानी घाट पर पहुंचकर नर्मदा का पूजन किया। जिसके पश्चात भाजपा कार्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मालाखेड़ी से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह दर्शन सिंह चौधरी का स्वागत किया।

जिसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई । जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नर्मदापुरम विधायक सीता शरण शर्मा ने कहा कि

पार्टी ने जिस दिन दर्शन सिंह के रूप में एक मैदानी कार्यकर्ताओं प्रत्याशी बनाया है उसी दिन जीत सुनिश्चित हो गई है। लेकिन इस चुनावी समर को हमें पूर्ण निष्ठा के साथ लड़ना है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार की कार्य योजना तैयार की गई ।

इस अवसर पर बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल नर्मदापुरम विधायक सीता शरण शर्मा सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय संगठन मंत्री श्री पंकज जी जोशी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंडित चौरेजी जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजेंद्र हरदेनिया सुधीर पटेल राजू मालवीय संदेश पुरोहित प्रीति शुक्ला भरत सिंह राजपूत मुकेश मीणा समस्त मोर्चा के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *