जिलाध्यक्ष गुरूनानक मंडल के वार्ड क्र.11 के सभी बूथों पर पहुंचे

भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार किया – सुमित पचौरी

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शुक्रवार को गांव चलो अभियान के अंतर्गत गुरुनानक मंडल के वार्ड 11 में बूथ क्रमांक 67 पर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। श्रीराम वाल्मीकि घाट की सफाई की एवं सफाई मित्रों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया। इसी के साथ जिला अध्यक्ष ने गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 11 में बूथ क्रमांक 67 पर दीवार लेखन भी किया किया। आज गांव चलो अभियान के अंतर्गत गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 11 में बूथ क्रमांक 67 की बूथ समिति, पन्ना समिति की बैठक को संबोधित किया। श्री पचौरी ने गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 11 में बूथ क्रमांक 59, 60 की बूथ समिति की बैठक को संबोधित भी किया। सुमित पचौरी शुक्रवार को गुरुनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 11 में बूथ क्रमांक 67 में सफाई कामगार आयोग के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम घोंसरे से उनके निवास पहुँचकर सौजन्य भेंट की। पचौरी ने घोंसरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धि की पुस्तक भी भेंट की। साथ ही बूथ क्रमांक 67 के अध्यक्ष संदीप कल्याणे के निवास पर भोजन किया एवं महिला लाभार्थियों से संवाद किया। बूथ समिति सदस्य चिंटू श्रवण के निवास पर अल्पहार किया। पचौरी ने वार्ड 11 में रहवासियों एव आमजन से “फिर एक बार मोदी सरकार“ बनाने के लिए अपील की। बूथ क्रमांक 68 पर प्रजापति समाज के मंदिर में माता रानी दुर्गा एवं हनुमानजी के दर्शन कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया। सुमित पचौरी ने बूथ एवं पन्ना समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन को मुफ्त पोषण आहार, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना और पीएम आवास योजना सहित लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को सार्थक करते हुए गरीब कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बूथ को मजबूत कर आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। पचौरी ने कहा कि भोपाल के प्रत्येक बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंच रहे है और गांव चलो अभियान में शामिल होकर बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प ले रहे है। सुमित पचौरी के समक्ष कांग्रेस के पूर्व पार्षद जीवनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पचौरी ने जीवनलाल को प्रधानमंत्री के 9 वर्ष की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक भेंट की।इस अवसर पर गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, महेश मकवाना, अतुल घेंघाट सहित सभी मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित

थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *