प्रकाश पर्व पर डीपीएस के 200 विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा नानक टेकरी में की अरदास, गुरु साहिब की शिक्षाओं से हुए परिचित

भोपाल. श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डीपीएस स्कूल, कोलार रोड भोपाल के करीब 200 विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए एवं गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी इकबाल सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, विद्या एवं सद्बुद्धि की कामना करते हुए अरदास की। गुरुद्वारे के जनरल सेक्रेटरी हरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास एवं गुरु साहिबान की शिक्षाओं से परिचित कराते हुए जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता, प्रेम एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक यात्रा के दौरान बच्चों ने मानव सेवा, सद्भावना और सर्वधर्म समभाव का महत्व जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *