मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से निकली विशाल ध्वज यात्रा, कालीघाट मंदिर के शिखर पर चढ़ाया 21 फीट का ध्वज

19 वर्षों से जारी है परंपरा, अंकित दुबे (लोकेश) के नेतृत्व में निकली ध्वज एवं कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

भोपाल। शंकराचार्य नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से मां कालका के जयकारों के बीच विशाल ध्वज एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन कालीघाट स्थित काली जी के मंदिर में हुआ, जहां 21 फीट का ध्वज मंदिर के शिखर पर चढ़ाया गया। आयोजक अंकित दुबे (लोकेश) ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार 19 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इससे क्षेत्र के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।

हिंदू परंपराओं के अनुरूप आयोजित यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां कालका के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। यात्रा के संरक्षक मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग हैं। आयोजक अंकित दुबे (लोकेश) ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी साथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *