3 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी इकराम कुरैशी गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने डेयरी की आड़ में कथित अवैध गोकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार के इनामी आरोपी इकराम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक इकराम आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट एवं गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को लखन यादव की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने निशातपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अजीज और उसके बेटे आसिफ को मौके से गिरफ्तार किया था। घटनास्थल से सीएनजी ऑटो में मृत गाय का शव बरामद हुआ था। मामले में थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 652/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान अजीज खान, आसिफ, अनीस और जुबेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि इकराम कुरैशी घटना के बाद से फरार था।

फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रयास कर रही थी। 22 अगस्त 2026 को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इकराम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज पटवा, निरीक्षक विनोद पंथी, उनि करण सिंह देलमिया, सउनि प्यारेलाल, प्रआर कृष्ण कटारिया, प्रआर अभिषेक सिंह (सायबर सेल जोन-4), आरक्षक जितेन्द्र सिकरवार, राजेन्द्र मीणा और अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *