भोपाल के विकास को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात

भोपाल। भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से सौजन्य भेंट कर शहर के विकास और औद्योगिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बीएचईएल भोपाल के बरखेड़ा, पिपलानी सहित आसपास के बाजारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल के विकास से जुड़े मुद्दों के त्वरित निराकरण और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनहित के विषयों को लेकर वे समय-समय पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर भोपाल की आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *