‘रन फॉर लाइफ’ मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, 6 हजार लोगों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

भोपाल पुलिस की पहल में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला भी रहे विजेता

भोपाल। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रविवार को आयोजित “रन फॉर लाइफ” मैराथन में करीब छह हजार लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर रक्षा समिति, सामाजिक संगठनों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Asi Sonia Patel

 

 

मैराथन का आयोजन 2 किमी वॉकथॉन, 5 किमी रन और 10 किमी मैराथन श्रेणियों में किया गया। इस दौरान एडीजी नारकोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. मोनिका शुक्ला, एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान, डीसीपी अखिल पटेल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त, सुरक्षित भोपाल के निर्माण में सहयोग की अपील की।

 

मुख्य विजेता

 

10 किमी दौड़

45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग : प्रथम – पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, द्वितीय – भगवान सिंह

45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग : प्रथम – एएसआई सोनिया पटेल

45 वर्ष से कम महिला वर्ग : प्रथम – रमा यादव, द्वितीय – शीतल रजत

45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग : प्रथम – मंगल बघेल, द्वितीय – उदय प्रताप तोमर

 

 

5 किमी दौड़

45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग : प्रथम – एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. मोनिका शुक्ला

45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग : प्रथम – राजेंद्र सिंह

45 वर्ष से कम महिला वर्ग : प्रथम – निकिता मिश्रा, द्वितीय – शकुंतला केवट

45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग : प्रथम – सूरज लोधी, द्वितीय – मोहित यादव

आयोजन के अंत में भोपाल पुलिस ने सभी प्रतिभागियों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *