महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने शनिवार को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद और मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि भारत के सामाजिक पुनर्जागरण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की जिस मजबूत नींव को संविधान में स्थापित किया, वही आज भारत की प्रगतिशील लोकतांत्रिक यात्रा का आधार है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का वंचितों, कमजोर वर्गों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय दिलाने का संघर्ष आज भी समूचे राष्ट्र को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, शंकर मकोरिया, इंद्रजीत राजपूत, राहुल राजपूत, अश्विनी राय, भाषित दीक्षित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, महेंद्र दवे, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, राजू अनेजा, हरिओम असौरी, गीता माली, दिव्या ऋषि तिवारी, बृजुला सचान, तथा मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।