भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला संगोष्ठी 29 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में – रविन्द्र यति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 29 अप्रैल को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला संगोष्ठी में अनुसूचित जाति वर्ग के चिकित्सक, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, समाज प्रमुख एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के भोपाल पहुंचने पर होगा स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे राजाभोज विमानतल पर पहुंचेंगे, जहां जिला भोपाल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *