कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया, भाजपा ने भारत रत्न दिया – रविन्द्र यति

मन की बात और संविधान गौरव दिवस को लेकर जिला कार्यालय में बैठक संपन्न
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर किया सम्मान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मन की बात कार्यक्रम व संविधान गौरव दिवस को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति का भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेन्द्र निगम सहित पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए भगवान श्रीराम का चित्र भेंट किया। भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी पहुंचे। जिससे हर बार की तरह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को आत्मसात करते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। यति ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कुचलने का काम किया। संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को कभी कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। कभी उन्हें चुनाव नहीं जीतने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का स्मारक तक नहीं बनने दिया। भाजपा की ही मोदी सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थानों का पंचतीर्थ के रूप में विकास किया। बाबा साहेब को भारत रत्न देने को काम भाजपा ने ही किया। बैठक में जिला महामंत्री जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल रेनवाल, सतीश विश्वकर्मा, मनोज राठौर, राजेंद्र गुप्ता, शंकर मकोरिया, राहुल राजपूत, इंद्रजीत सिंह, तुलसी सोनी,  राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल पचौरी, अश्विनी राय, वंदना जाचक, रवि शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, वंदना परिहार, आईटी संयोजक विश्व विजय सिंह, राजू अनेजा, सुषमा बबीसा, शैलेंद्र शुक्ला, देवेंद्र योगी, जोन अध्यक्ष विनीता विकास सोनी, पार्षद पूजा शर्मा, जिला पदाधिकारी एवं भोपाल जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *