ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बर्खास्त करने की मांग

पश्चिम बंगाल सरकार का महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की अनदेखी शर्मनाक-सुमित पचौरी

ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बर्खास्त करने की मांग

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर स्थित बोर्ड आफिस चौराहा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह भी उपस्थित थी।

सुमित पचौरी ने पुतला दहन के पश्चात कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं जघन्य अपराधों के विरोध में ममता बनर्जी का रवैया बेहद शर्मनाक है। जिस देश में महिलाओं को देवी मानकर पूजा जाता है वहां संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ गंभीर घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा शर्मनाक है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला है। पचौरी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्री घोटालों में लिप्त होकर जेल में है या बेल पर है। पश्चिम बंगाल में सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है। वहां समाज विशेष के लोगों को अत्याचार करने की पूरी छूट दी गई है। संदेशखाली की घटना इसका ताजा उदाहरण है। तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख सत्ता के संरक्षण में महिलाओं से यौन उत्पीडऩ, अवैध कब्जा, उगाही जैसे अनैतिक कृत्य कर रहा है और सरकार आंखों पर पट्टी बांधे देख रही है। पचौरी ने राष्ट्रपति जी से मांग करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को तुंरत बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की।

पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर मालती राय, सरिता देशपांडे, महामंत्री रविंद्र रति, किशन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामबंसल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, अश्विनी राय, भाषिक दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल पचौरी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, रवि शर्मा योगेंद्र मुखरैया, महामंत्री दिव्या ऋषि तिवारी, अजय साहू, पियूष सिसोदिया, संतुनू गुरु, विवेक चौरसिया, पीयूष जायसवाल, देवेंद्र योगी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *