मुख्यमंत्री से मिले किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश में श्री अन्न उत्पादन के लिए किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि : दर्शन सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मुलाकात की। जिसमें कृषि संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तृत चर्चा की। दाल उत्पादन में एमपी पहले स्थान पर जबकि खाद्यान्‍न उत्‍पादन में दूसरे तथा तिलहन उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए अहम घोषणा की जिसमें प्रदेश के मोटा अनाज उगाने वाले किसानों को प्रदेश सरकार ने सौगात देते हुए ऐसे किसानों को 1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यानि किसानों को एक्स्ट्रा एक हजार रूपए मिलेंर्गे। श्री अन्न उत्पादन के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ से ज्यादा राशि की रानी दुर्गावती श्री अन्‍न प्रोत्साहन योजना लागू की है। श्री अन्न का उत्पादन करने वाले किसानों को सरकार 10 रुपए प्रति किलो की दर से प्रोत्साहन राशि देगी। ऐसे किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप 1 हजार रुपए प्रति क्विंटल धनराशि देंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की ओर से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने श्री अन्न उत्पादन के लिए किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन एवं रजिस्ट्री के पश्चात नामांतरण की प्रक्रिया को सहज करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *