नर्मदापुरम् में हुआ भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

नर्मदापुरम् गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का होशंगाबाद – नरसिंहपुर – रायसेन संसदीय क्षेत्र – 17 लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नर्मदापुरम् हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने फीता काटकर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यालय का अवलोकन कर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *