चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका को लेकर हुआ मंथन : चौधरी दर्शन सिंह

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। श्री चौधरी ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा की महती भूमिका रहेगी। जिसमें किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। बैठक के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में किसान मोर्चा मध्यप्रदेश का चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किये गये रोडमैप से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं कांग्रेस के कार्यकाल का तुलनात्मक विश्लेषण को लेकर किसानों व आमजन के बीच किसान मोर्चा जा रहा है। कांग्रेस के समय बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश मोदी जी एवं शिवराज जी किसान हितैषी योजनाओं के परिणाम स्वरूप विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस चुनाव में “कृषि विकास” किसान मोर्चा का मुद्दा है।किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा नमो शिव किसान चौपाल के माध्यम से गांव गांव सम्पर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक एवं किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश की 179 विधानसभा सीट जो ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं उन पर फोकस रखते हुए कार्य किया जा रहा है। जिसमें विगत विधान सभा चुनाव में 75 हारी हुई सीट्स और 45 सीट्स ऐसी है जहा पर हमारी कम अंतरो से जीत हुई । ऐसी सीटो पर विशेष फोकस रख कर कार्य किया जा रहा है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी विजयश्री दिलायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *