मंत्री सारंग ने किया प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम फ्लाईओवर का भूमिपूजन

नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की मिली सौगात

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम फ्लाईओवर का भूमिपूजन।

नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की मिली सौगात।

फ्लाइओवर का निर्माण एक ही एलाइनमेंट में एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से होगा।

सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाला यातायात निकलेगा।

फ्लाईओवर बीच में पुल बोगदा से रायसेन जाने वाला रास्ता होगा और सबसे ऊपर मेट्रो ट्रेन की लाइन होगी।

44.10 करोड़ की लागत से 650 मीटर लम्बाई और 19 मीटर चौड़ाई का होगा फ्लाईओवर।

भोपाल रायसेन मार्ग पर बोगदा पुल के बाद काली मंदिर से लाला लाजपत नगर होगा ब्रिज का निर्माण।

आज दोपहर 3 बजे शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी करेंगे मंत्री सारंग।

मंत्री सारंग ने प्रभात चौराहे पर रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन,बीजेपी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *