कार्यकर्ता ही है भाजपा की वास्तविक पूंजी : चौधरी दर्शन सिंह

ब्यावरा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

राजगढ़ – ब्यावरा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ब्यावरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ, सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों का पूजन अर्चन एवम माल्यार्पण कर हुआ।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कौशल विकास निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सम्मिलित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा के अंदर विधानसभा सीटों में जब हम देखते हैं कि 230 में से 130 विधायक भाजपा के हैं लेकिन उसमें ब्यावरा का विधायक भगवा मय नहीं है तब देखकर पीड़ा होती है, हम चाहते हैं कि इस बार राजगढ़ की संपूर्ण 5 विधानसभा सीट भगवा मय हो जाए। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है हर वर्ग के लिए काम किए गए हैं किसान, मजदूर, महिला, गरीब कल्याण में हमारे सरकार का कोई भी सानी नहीं है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के लिए किए गए सभी कार्यों का उल्लेख अभी किया है और वास्तव में किसान मोर्चा का नेतृत्व सही हाथों में है ऐसा ही होना चाहिए कि किसान की बात संगठन के माध्यम से सत्ता तक पहुंचे और सत्ता की बातें किसानों तक पहुंचे। किसान मोर्चा अध्यक्ष इस भूमिका को बेहद सादगी और व्यापकता के साथ कर रहे हैं।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए समाज के अंतिम छोर पर जो व्यक्ति खड़ा है उस तक पहुंचकर उसका कल्याण करने का काम किया है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा लक्ष्य है, और सुशासन हमारा मंत्र है। हम लोगों ने कभी भी किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नही किया, हमारी सरकारों ने भेदभाव रहित योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया है। भाजपा की सरकार के द्वारा किए गए कार्य से मध्य प्रदेश का प्रत्येक घर लाभन्वित है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली बहन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मेधावी छात्र योजना चाहे बिजली में बिल माफ़ी हो हमने किसी न किसी योजना के माध्यम से हमने सभी वर्ग का कल्याण करने का काम किया है। ये कांग्रेस के छलावे में आने की आवश्यकता नहीं है, माता सीता का हरण करने के लिए रावण साधु के भेष में आया था, कृष्ण को मारने के लिए पूतना मां का रूप धारण करके आई थी एवं हनुमान जी को रोकने के लिए कालनेमी साधु बनकर आया था चुनाव का समय आ गया है चुनाव का बिगुल बज चुका है अब कालनेमि पूतना एवं रावण जैसी दुराचारी शक्तियां साधु के वेश में आप को ठगने के लिए आएंगे, कांग्रेश चुनावी हिंदू है, पिछले चुनाव में कमलनाथ ने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर सत्ता तो बना ली लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, खोटी चवन्नी बार बार नही चलती, इस बार भी कांग्रेसी किसान हितेषी बनकर आपसे वोट मांगने आएंगे आपको साधु के अंदर छिपे दानव को पहचानना है यह वही लोग हैं जिन्होंने राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह उठाए थे, आज राहुल बाबा जनेऊ धारण करने का ढोंग करते है, अपने आपको हिंदू साबित करने में लगे हुए हैं जिन्हें यह भी नहीं पता कि जनेऊ कैसे पहनी जाती है, वह जनेऊ पहने घूम रहे है। मैं पहले भी राजगढ़ आता था देखता था पूरा क्षेत्र भयंकर सूखे की चपेट में था, ब्यावरा से राजगढ़ तक पूरी भूमि बंजर नजर आती थी, लेकिन यह भाजपा सरकार की देन है कि मोहनपुरा कुंडलिया डैम राजगढ़ जिले को मिला और आज संपूर्ण क्षेत्र और खेत हरियाली से पटा पड़ा है। राजा, नवाब, अंग्रेज और सभी ने मिलकर मध्यप्रदेश को कुल 7 लाख हेक्टेयर सिंचित भूमि देने का काम किया लेकिन मध्यप्रदेश के यशस्वी किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से आज 45 लाख हेक्टेयर भूमि मध्य प्रदेश की सिंचित है, हम सभी मिलकर 6500000 हेक्टेयर तक भूमि को सिंचित करने का काम करेंगे। मैंने पिछले 2 साल में 3लाख किलोमीटर किलोमीटर से अधिक की यात्रा प्रदेश में की है विंध्य, निमाड़, मालवा, मध्य, बुंदेलखंड सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की विजय प्रचंड बहुमत के साथ हो रही है हम 2023 में आपके आशीर्वाद से दोबारा सत्ता बनाने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कौशल रोजगार निगम अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा चौधरी दर्शन सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य एवम राजगढ़ जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पूर्व विधायक नारायण सिंह जी पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रदेश कार्यसमीति सदस्य दिलबर यादव भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा , नगर पालिका सदस्य पवन जनपद पंचायत सदस्य जगदीश इंदर सिंह लोवंशी सहित बड़ी संख्या में विधानसभा से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *