जनता के बीच में जाकर भाजपा के सुशासन की बताओ उपलब्धियां : चौधरी दर्शन सिंह

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात हुई मंडल बैठक

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

चूना भट्टी भोपाल के बूथ क्रमांक- 227, पंचशील मंडल दक्षिण पश्चिम विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 101वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ एलईडी स्क्रीन पर देखा । प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम मन की बात में युवा संगम की चर्चा की तो वहीं वीर सावरकर और कबीर दास को भी याद किया। पीएम मोदी ने युवा संगम के कुछ प्रतिभागियों से बात कर उनके अनुभव की भी जानकारी ली। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की मंडल बैठक संपन्न हुई । जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं को घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *