सरकार की जन हितैषी योजनाओं को नीचे तक पहुंचाना है : चौधरी दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भाजपा कार्यालय जबलपुर में किसान मोर्चा जबलपुर की जिला बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन रोरी, पुष्प हार अर्पण करने के साथ ही बैठक आरंभ हुई। जिसमें उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का सर्वप्रथम परिचय हुआ और सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय विधिवत तरीके से दिया। तपदोपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है अब हमारे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं को नीचे तक पहुंचाना है । जिसके लिए जिले की कार्य योजना तैयार करना है। साथ ही संगठन को अब पोलिंग बूथ स्तर तक हमें मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *