अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट: रेलवे यूथ की शानदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भोपाल। प्रथम शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में रेलवे यूथ ने एबीसीए को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एबीसीए की टीम निर्धारित ओवरों में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अविनाश ने 35 रन और जीवेश ने 16 रन का योगदान दिया। रेलवे यूथ की ओर से आदित्य मौर्य ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए, जबकि अमन यादव ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। युवराज ने नाबाद 42 रन और अंकित ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली। एबीसीए की ओर से मयंक ने 2 विकेट और दिव्यांश ने 1 विकेट लिया।

रेलवे यूथ ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *