अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट: अकीरा अकादमी की शानदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भोपाल। प्रथम शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में अकीरा क्रिकेट अकादमी ने रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन अकीरा अकादमी ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 128 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षिव दांगी ने 25 रन, अर्नव साहू ने 23 रन और वेदांश ने 22 रनों का योगदान दिया। अकीरा अकादमी की ओर से समर्थ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि लक्ष्य ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकीरा अकादमी की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 30 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सोमार्थ ने 51 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि प्रेरणा ने 38 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। रेलवे गर्वित की ओर से अर्नव ने 2 विकेट और आरव ने 1 विकेट लिया। इस जीत के साथ अकीरा अकादमी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए समर्थ को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 51 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *