सेवादारों को समर्पित 4 एमआईजी फ्लैट, गुरुद्वारा टेकरी साहिब में भव्य लोकार्पण: ‘गुरु नानक निवास’ और ‘बख्शीश निवास’ शुरू

भोपाल। गुरुद्वारा टेकरी साहिब, ईदगाह हिल्स (नानक टेकरी) परिसर में सेवादारों की सुविधा के लिए निर्मित 4 एमआईजी फ्लैट का विधिवत उद्घाटन अरदास के साथ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों द्वारा रिबन काटकर भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह, कर्नल सलूजा, सलूजा जी, पी.एस. चंडोक, मोहन सिंह कालरा सहित सिख समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

एमआईजी-1 फ्लैट का उद्घाटन एडवोकेट तरनदीप सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसके बाद इसकी चाबियां मुख्य ग्रंथी ज्ञानी इकबाल सिंह को सौंपी गईं। एमआईजी-2 का उद्घाटन महिला सत्संग समूह द्वारा किया गया और चाबियां सेवादार बाबू सिंह को प्रदान की गईं। एमआईजी-3 का उद्घाटन ईदगाह हिल्स व बैरागढ़ के सिख नौजवानों द्वारा किया गया, जिसकी चाबियां ज्ञानी कुलविंदर सिंह को सौंपी गईं। वहीं एमआईजी-4 का उद्घाटन हमीदिया रोड, गुरु नानकपुरा और पंजाबी बाग के सिख युवाओं द्वारा किया गया तथा चाबियां ज्ञानी जसपाल सिंह को दी गईं। इस भवन का नाम “गुरु नानक निवास” रखा गया है।

इसके साथ ही दूसरी इमारत ‘यात्री निवास’ का उद्घाटन स्वर्गीय बख्शी सिंह जी की स्मृति में “बख्शीश निवास” नाम से किया गया। इसका उद्घाटन उनके परिवार द्वारा किया गया। वीआईपी-1 कक्ष का उद्घाटन भी उनके परिवार ने किया, जबकि वीआईपी-2 कक्ष का उद्घाटन डॉ. जसबीर कौर एवं उनके पिता अमरीक सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने इसके निर्माण की पूरी राशि वहन की। वीआईपी-3 कक्ष का उद्घाटन स्वर्गीय सुरजीत सिंह जी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी महेंद्र कौर वजीर द्वारा किया गया, जिनके द्वारा इसके निर्माण का पूरा व्यय दिया गया।

यात्री निवास के किचन का उद्घाटन भोपाल के विभिन्न गुरुद्वारों के लंगर से जुड़े सेवादारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 से 500 संगत उपस्थित रही। इस अवसर पर भविष्य में 12 वीआईपी क क्ष, 8 डीलक्स कमरे और अतिरिक्त 4 एमआईजी फ्लैट के निर्माण को एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।

इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह वजीर ने बताया कि सेवादारों और संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य किया गया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के विकास कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *