राज्य पुलिस सेवा संगठन कार्यकारिणी चुनाव–2026 के अंतिम परिणाम घोषित

 

राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्धारित चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से प्रारम्भ की गई थी। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव पर्यवेक्षक पंकज पाण्डेय (भा.पु.से.) द्वारा किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-सचिव सहित विभिन्न समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है—

अध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह (1998 बैच), वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा जबलपुर। वे पूर्व में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), एटीएस, साइबर क्राइम एवं इंदौर अपराध शाखा में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनकी प्रभावी कार्यशैली एवं व्यावसायिक दक्षता को देखते हुए उन्हें दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया है।

उपाध्यक्ष: प्रणय नागवंशी

सचिव: शालिनी दीक्षित

कोषाध्यक्ष: रश्मि खरया

सह-सचिव: सुदीप गोयनका

उच्चस्तरीय कार्य समिति:

विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया, अनुराग राजपूत

प्रशासनिक समिति:

इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेश देशमुख, मनीष राज

कल्याण समिति: नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जीवनानी, रुबीना

सूचना प्रौद्योगिकी समिति: प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना, अरुण द्विवेदी

नवगठित कार्यकारिणी से यह अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वह संगठन की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा सदस्यों के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *