ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 15 मई को तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

रोशनपुरा से एमवीएम तक निकलेगी भव्य यात्रा, सेना और प्रधानमंत्री के लिए आभार

भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से 15 मई को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 4.30 बजे रोशनपुरा चौराहा से प्रारंभ होकर एमवीएम चौराहा पर समाप्त होगी।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने दी। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, विभिन्न मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सैनिक, सभी धर्मों के धर्मगुरु, पद्म भूषण सम्मानित हस्तियां, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संस्थाएं, चिकित्सक, वकील और खिलाड़ी शामिल होंगे।

यात्रा में पुलिस बैंड, डीजे और गणमान्य नागरिक भी तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ भाग लेंगे। पार्टी का कहना है कि यह यात्रा देशभक्ति की भावना और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *