कांग्रेस ने बाबा साहब का हमेशा अपमान किया- रविन्द्र यति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, हजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और नगर निगम द्वारा स्थापित सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया एवं संविधान को नमन कर अजा मोर्चा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती हम सभी के लिए अत्यंत महत्वूपर्ण है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बाबा साहब की जयंती सिर्फ 14 अप्रैल तक सीमित नहीं रहती बल्कि ये अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल है और बूथ-बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाते हैं। डॉ. अंबेडकर एक विजनरी नेता थे और उन्होंने अपने बड़े मन से देश की एकता-अखंडता के लिए काम करते हुए संविधान के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश में 55 वर्षों तक शासन किया। कांग्रेस ने अपने नेताओं को तो सम्मान दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने के स्थान पर उनका अपमान किया और चुनाव हराने का काम किया। पहली बार श्रद्धेय अटलजी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने यह कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद जब पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पहली सरकार बनी, तो पं. नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाने का प्रावधान हमारे संविधान में कर दिया।
इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप, कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मनोज राठौर, शंकर मकोरिया, महेश मकवाना, इंद्रजीत सिंह राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, सुरजीत सिंह चौहान, निखिलेश मिश्रा, सुषमा बबीसा, सूरज खरे, हरिओम आसेरी महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़ सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह भोपाल के सभी मंडलों में पार्टी पदाधिकारी, विधायक, मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।