भोपाल। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जाग्रत हिंदू मंच के संरक्षक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने आज आम का पेड़ लगाया। इस दौरान उन्होंने सभी से पृथ्वी को बेहतर बनाने में योगदान देने का आग्रह किया है और कहा कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिसके कारण पूरे देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह सतत विकास की हमारी खोज के लिए बहुत अच्छा है। डॉ. दुर्गेश केसवानी ने ग्राम फंदा, भोपाल में मिया जाकी आम की वैरायटी का पौधा लगा। बतादें मिया जाकी आम की वैरायटी काफी प्रसिद्ध है और इसकी कई खासियतें हैं:
1. मीठा स्वाद: मिया जाकी आम बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता है। 2. क्रीमी टेक्सचर: इसका गूदा क्रीमी और नरम होता है। 3. विशेष आकार: मिया जाकी आम का आकार थोड़ा अलग होता है, जो इसे अन्य आमों से अलग बनाता है। 4. सुगंधित: यह आम बहुत सुगंधित होता है और इसकी खुशबू बहुत आकर्षक होती है। 5. मौसमी उपलब्धता: मिया जाकी आम आमतौर पर गर्मियों के मौसम में उपलब्ध होता है। इन खासियतों के कारण मिया जाकी आम बहुत लोकप्रिय है और आम प्रेमियों के बीच बहुत पसंद किया जाता है।