अशोका गार्डन होगा राममय
भोपाल। अशोका गार्डन दशहरा मैदान में कल से 7 दिवसीय श्री राम कथा शुरू होने जा रही है।कथा व्यासः महामण्डेलेश्वर – श्री शांति स्वारूपानंद गिरी महाराज जी पीठाधीश्वरःचारधाम मंदिर उज्जैन म.प्र. द्वारा की जाएगी। कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन विश्वास कैलाश सारंग के संरक्षण में श्री राम कथा आयोजित की जा रही है। कथा की शुरुआत से पहले मनसा देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। कलश में जल भरकर लोग मनसा देवी मंदिर से मुख्य चौराहा से होते हुए कथा स्थल अशोका गार्डन दशहरा मैदान पहुचेंगे। कथा व्यास श्री शांति स्वारूपानंद गिरी महाराज जी के साथ मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय, राकेश शर्मा, सूर्यकांत गुप्ता, बीरेंद्र पप्पू राय, बी.एस राजपूत,रविन्द्र राघव समिति के सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5.30 बजे तक की जाएगी जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल होंगे।