भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भाजपा जिला सदस्यता टोली ने प्रदेश शासन के मंत्री कृष्णा गौर,प्रदेश महामंत्री विधायक भगवान दास सबनानी के निवास पहुंचकर सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई।सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल के सभी मंडलों में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बना रहे है। इस अवसर पर सक्रिय सदस्य टोली के सदस्य कृष्ण मोहन सोनी, सुरजीत सिंह चौहान दिनेश यादव शंकर मकोरिया, कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल उपस्थित रहे।