भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान
भोपाल। मंत्री विश्वास सारंग ने किया अपनी भाजपा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ।भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी रहे उपस्थित। सक्रिय सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा पार्टी के संविधान के अनुसार प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।
कमलनाथ के ‘मध्यप्रदेश में काले अध्याय’ वाले ट्वीट पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान
मध्यप्रदेश में किसी भी दुष्कर्मी को बख्शा नही जाएगा। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिये सरकार कटिबद्ध है।
कांग्रेस द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दिए बयान मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार
कांग्रेस को ना लोकतंत्र और ना ही सदस्यता का ज्ञान। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहले खुद की सदस्यता के बारे में बताएं।जीतू पटवारी अपनी कांग्रेस सदस्यता की रसीद मीडिया के सामने रखे।
खाद की कमी के प्रश्न पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान
मध्यप्रदेश में किसानों के लिये खाद व बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध। मुख्यमंत्री ने सीजन की शुरुआत से पहले ही समीक्षा बैठक कर खाद और बीज की उपलब्धता किसानों को सुगमता से यह सुनिश्चित किया। कांग्रेस कृतिम रूप से संकट बनाने का प्रयास कर रही है। किसानों को समुचित रूप से खाद व बीज उपलब्ध होगा। कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है।