पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करके सदस्यता में जुटेंगे पार्टी पदाधिकारी

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, एवं जिलाध्यक्ष बूथों पर पहुंचकर दिलायेंगे सदस्यता – सुमित पचौरी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को पार्टी के संगठन पर्व का पहला चरण पूर्ण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर को मध्यप्रदेश में अधिकतम सदस्यता दिवस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, सांसद, विधायक गण, महापौर, सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाएंगे। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भोपाल जिले की नरेला विधासभा के महामाई मंडल के बूथ क्रमांक- 138 व 134 पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, हुजूर विधानसभा के गांधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक-53 पर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, भोपाल उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 एवं प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक-196 पर अधिकतम सदस्यता दिवस के तहत लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *