संगठन का आधार है सदस्यता : आलोक शर्मा

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें : आलोक शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी अभियान की गुरुनानक मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला नरियलखेड़ा स्थित कम्युनिटी हॉल में भोपाल सांसद आलोक शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। 1 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता ग्रहण कराएंगे उसके बाद पूरे देश में ये अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि संगठन का आधार सदस्यता होती है, भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यों की पार्टी है एवं भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा की हम इस अभियान में पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर अभियान प्रभारी देवेंद्र भार्गव, विष्णु राजपूत, भगवान दास ढालिया, आलोक भदौरिया, राजा शर्मा, शारदा प्रसाद बमन, सुनील सराठे सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *