गोपालन और प्राकृतिक खेती का सांसद ने किया आह्वान
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकासखंड के एक गांव को बनाएंगे ‘वृंदावन ग्राम’ : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समनापुर तिराहा स्थित उमरधा गौशाला में संत बालक दास के साथ गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गौ पालन के महत्व पर जोर दिया। श्री चौधरी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक करोड़ किसानों को देश में प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य लिया है। और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के हर विकासखंड में कम से कम एक गांव को बरसाना की तर्ज पर विकसित करने का मन बना लिया है। इन्हें ‘वृंदावन ग्राम’ का नाम दिया जाएगा। इन गांवों में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को आधारित उद्योगों को स्थापित कर गौ माता का संरक्षण करना। वृंदावन ग्राम के चयन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। वृंदावन गांव की हर इमारत में सौर ऊर्जा, मैदान-जिम बनेंगे। यह ऐसे गांव होंगे, जहां 60 फीसदी खेती, गोशाला संचालन और दुग्ध उत्पादन हो रहा हो। वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। गोबर आधारित उद्योग और गोबर गैस संयंत्र स्थापित होंगे। सभी सरकारी भवनों और घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इसके अलावा खेल मैदान और व्यायाम शाला होगी। इसके पश्चात सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने स्थानीय ग्रामीण जनों के साथ गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर संत बालक दास कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल क्षेत्र के वरिष्ठ महेंद्र सिंह जूदेव मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल रिंकू रावत बृजेश पटेल सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।