कृषि विज्ञान केंद्र एवं सैनिक स्कूल में सांसद ने किया ध्वजारोहण

स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए सांसद हुए तिरंगा रैली में सम्मिलित

मोदी जी के नेतृत्व में देश जनकल्याण के पथ पर है अग्रसर : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने ग्रह ग्राम चांदौन में लोकन्यास राम जानकी मंदिर चांदौन में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात गोविंद नगर में कृषि विज्ञान केंद्र सैनिक विद्यालय गोविंद नगर एवं ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंद नगर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात आयोजित राष्ट्रभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्याय के संचालक विद्या भारती के प्रांतीय सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। जिसके स्वतंत्रता दिवस पर पिपरिया शहर में संकल्प फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। जहां सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। नगर के मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। जिसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे पिपरिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा मोटरसाइकिल रैली का आयोजित किया गया जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समस्त देशवासियों स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री चौधरी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में स्वयं को आहुत करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों को नमन करता हूँ। आज लोकतंत्र की जननी हमारा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, यह हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य व गौरव की बात है। श्री चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश तीव्र गति से प्रगति, प्रतिष्ठा और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर है। आइए, हम मिलकर संकल्प लें कि इस अमृतकाल में अपने राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर ‘विकसित भारत’ बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *